ट्रैक्टर और ट्रेलर की भिड़ंत, मजदूर की मौत
गाजीपुर, अप्रैल 26 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर रजादी गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रेलर के धक्के से ट्रैक्टर सवार की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रेलर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार सहेड़ी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक प्रमोद ट्रैक्टर से झारखंड के रांची जिले के मजदूर को लेकर तलवल मोड़ के पास भूसा लाने जा रहा था। तभी वाराणसी से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में पीछे से धक्का मार दिया। इसके बाद ट्रैक्टर और ट्रेलर दोनों रोड किनारे पलट गये, जिसमें ट्रैक्टर सवार रांची जिले के मसिहान नया टोली गांव निवासी 35 वर्षीय नंदा की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.