ट्रैक्टर और जेसीबी सीज, एक गिरफ्तार
गंगापार, मई 25 -- मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध मिट्टी खनन की लगातार शिकायतों पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर सीज कर एक आरोपी का चालान किया। कार्रवाई में खनन विभाग भी शामिल रहा। रविवार रात लगभग 12 बजे इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल सिंह, दिघिया के दरोगा अबू तालिब जैदी, सिपाही विमलेश सिंह, विनोद सिंह, अर्जुन सिंह, अजय कुमार व अमितेश पांडेय आदि दिघिया चौकी क्षेत्र के एक तालाब पर जेसीबी व ट्रैक्टर से अवैध मिट्टी खनन कर रहे मेजा थाना क्षेत्र के जटहरा गांव निवासी राजकुमार सिंह को जेसीबी के साथ पकड़ा। ट्रैक्टर चालक अंधकार के कारण ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बरामद जेसीबी व ट्रैक्टर सीज कर पुलिस ने दिघिया पुलिस चौकी पर खड़ा कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.