हल्द्वानी, मई 13 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर बुधवार सुबह हाइडिल के पास एक बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे का सामान ले जा रहे छोटा हाथी वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर का पिछला टायर भी फट गया। छोटा हाथी वाहन के चालक समेत उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया। इस दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया ...