बलिया, अप्रैल 2 -- सिकन्दरपुर। मनियर-सिकन्दरपुर मार्ग पर बहदुरा गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर और ऑटो रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में मऊ निवासी 32 वर्षीय कन्हैया, पिलुई निवासी 30 वर्षीय रितेश मौर्य तथा बलिया शहर की कुसुम भारती शामिल है। तीनों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रितेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...