फरीदाबाद, मार्च 12 -- पलवल। पलवल में अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर अनुदान योजना का लाभ दिलाने के लिए 16 मार्च को भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि वर्ष 2025-26 के तहत जिले के 22 चयनित किसानों को नए ट्रैक्टर खरीदने पर प्रति इकाई तीन लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि होडल और हसनपुर क्षेत्र के किसानों का सत्यापन सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी होडल में होगा। हथीन क्षेत्र के किसानों का सत्यापन दोपहर 12 बजे कोर्ट हथीन के सामने मैदान में किया जाएगा। वहीं पलवल, पृथला और बड़ौली क्षेत्र के किसानों का सत्यापन दोपहर 1:30 बजे सेक्टर-2 पलवल के ग्राउंड में होगा। किसानों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।---मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पलवल। जिला सचिवालय में आयोजित खाद्य सुरक्षा बैठक में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.