फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। शहर में नगर पालिका के कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। ओवरलोड होकर निकलने वाले ट्रैक्टरों से सड़क पर लगातार कूड़ा गिर रहा है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवास विकास तिराहे से शहर की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर से रास्ते भर कचरा गिरता दिखाई दिया। ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक कूड़ा भरा होने के कारण गंदगी सड़क पर फैलती रही। लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर में कम कूड़ा भरा जाए और उसे तिरपाल या जाली से ढककर ले जाया जाए तो सड़क पर कूड़ा गिरने से रोका जा सकता है। लेकिन नगरपालिका की अनदेखी के चलते शहरवासियों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को होती है। कई बार ट्रैक्टर से उड़कर आने वाला...