बागपत, मार्च 27 -- बागपत। हरियाणा के 50 से ज्यादा किसानों ने पुलिस-प्रशासन को साथ लेकर बागपत के कोताना के किसानों की खड़ी फसल ट्रैक्टरों से जोत डाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस घटना से किसान सहमे हुए हैं। दरअसल, कोताना के कुछ किसानों की सैंकड़ों बीघा जमीन सीमांकन के दौरान हरियाणा में चली गई थी। इस खादर की जमीन पर मालिकाना हक कोताना के ही किसानों का है। कोताना के किसानों इस जमीन पर सब्जी, गेंहू आदि की फसल उगा रखी है। वहीं जब फसल तैयार हो जाती है तो हरियाणा के लोग अपने प्रशासन, पुलिस को साथ लेकर या तो फसल काट ले जाते हैं या फिर उजाड़ डालते हैं। इस बार भी हरियाणा के 50 से ज्यादा लोग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर खादर में पहुंचे और ट्रैक्टर चलाकर फसल उजाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.