ट्रैक्टरों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल
गोरखपुर, जून 6 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के डिहवा-तुर्कवलियां मार्ग पर ट्रैक्टर चालकों की स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब तीन बजे आधा दर्जन ट्रैक्टर सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ट्रैक्टरों की ताकत का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार और जोखिमपूर्ण करतब किए गए, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गतिविधि से सड़क को भी नुकसान पहुंचा है और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। वायरल वीडियो में कुछ ट्रैक्टर चालक सार्वजनिक मार्ग पर स्टंट करते नजर आ रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.