पिथौरागढ़, मई 8 -- पिथौरागढ़। ट्रैकिंग सीजन में ट्रेकर्स का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, बिना सूचना के ट्रैकिंग करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि मिलम, रालम, सुंदरढूंगा, नामिक, हिसियांग, दारमा वैली, पंचाचूली बेस कैंप, नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप, नाभीढांग, लिपुलेख पास, स्यालो बेली, ब्योली टॉप व अन्य ट्रैकिंग मार्गों पर जाने वाले सभी ट्रेकर्स व पर्वतारोहण दलों का पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर जाने वाले दलों की पूर्ण जानकारी, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, आयु व आधार संख्या शामिल कर संबंधित उपजिलाधिकारी, वन विभाग व पर्यटन विभाग को पूर्व में उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड कैसे बनाएं? MP से आए 90 यात्री दो दिन फंसे रहे; म...