प्रमुख संवाददाता, मार्च 30 -- UP NEWS: मेरठ-मुजफ्फरनगर के गैंग ने पंजाब में 237 मोबाइल टावर से 14 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के बीबीयू उपकरण तीन माह में चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरियों के कारण कंपनी की टेक्नीशियन की टीम ने बीबीयू उपकरण में ट्रैकर बग (उपकरण को ट्रेक करने वाला साफ्टवेयर बग) डाल दिया। इसी ट्रैकर बग की मदद से सभी उपकरण मेरठ के लोहियानगर जाकिर कॉलोनी में लाने की पुष्टि हुई। एडीजी और एसएसपी मेरठ से शिकायत की गई, जिसके बाद टीम बनाकर गैंग के एक आरोपी को दबोच लिया।चोरी किए BBU डिवाइस की कीमत 14 करोड़ पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पंजाब और मुरादाबाद में इंडस कंपनी (एयरटेल मोबाइल कंपनी) और जियो के मोबाइल टावर पर मेरठ के गिरोह ने सेंधमारी की थी। 237 मोबाइल ट...