ट्रैकमैन को 2017 से साइकिल भत्ते का एरियर मिलेगा
प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में ट्रैकमैन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से साइकिल अनुरक्षण भत्ते का एरियर मिलेगा। मंडल प्रशासन ने पात्र कर्मचारियों की पात्रता जांच कर बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।कार्मिक विभाग के अनुसार जून 2025 से कर्मचारियों को नियमित भत्ता दिया जा रहा है, लेकिन नियमों के तहत यह जुलाई 2017 से देय था। कर्मचारी संगठन और सहायक श्रम आयुक्त के पत्रों के बाद 10 सितंबर को आदेश जारी हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.