बरेली, मार्च 20 -- पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सेफ्टी स्टार आफ दॉ मंथ इज्जतनगर रेल मंडल के ट्रैकमेंटेनर राजकुमार बघेल को दिया। संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कासगंज के अधीन ट्रैकमेंटेनर के पद पर कार्यरत राजकुमार बघेल ने तीन जनवरी को बड़ा हादसा होने से बचाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...