रांची, जुलाई 22 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल पुल के समीप पुलिस ने मंगलवार को एक 18 चक्का ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध डोडा पाउडर बरामद कर ट्रेलर के मालिक-सह-चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी बाटा सिंह तथा ओड़िशा के क्योंझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र के पीएचडी निवासी शिबो मुंडा शामिल हैं। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि पेलोल पुल के पास खड़े पंजाब नंबर के ट्रेलर (पीबी-46एम-9811) में अवैध डोडा पाउडर रखा गया है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने ट्रेलर की तलाशी ली, जिसमें 18.400 किलोग्राम डोडा पाउडर बर...