गुमला, दिसम्बर 10 -- कामडारा, प्रतिनिधि। स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खड़ी ट्रेलर से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक मीर मंसूर अली (60 वर्ष) निवासी केसरपुर (प. बंगाल, मेदनीनगर) घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मीर मंसूर अली बेड़ो-घाघरा मार्ग से होते हुए अपने दैनिक फेरी कार्य के लिए निकला था। इसी दौरान पावर हाउस के समीप उनकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर में उनका दाहिना हाथ टूट गया तथा सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोट लगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटना में श...