सोनभद्र, फरवरी 28 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही स्थित रेघडा शिव मंदिर के पास नेशनल हाइवे पर शुनिवार सुबह टे्रलर के धक्के से एक डीसीएम अनियंत्रित होकर मंदिर की बाउंड्री तोड़कर परिसर में घुस गया। इससे डीसीएम चालक उसी में फंसकर घायल हो गया। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव में रेघड़ा शिव मंदिर के पास शनिवार की सुबह विण्ढमगंज की ओर से आ रहे टे्रलर की सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस गया। इससे डीसीएम चालक 45 वर्षीय सतीश निवासी वाराणसी घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद जोरूखाड़ निवासी प्रकाश यादव ने साहस का परिचय दे...