मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के पास रविवार की शाम को देवरिया से विंध्याचल जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकरा गई। इससे मिनी बस में सवार चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोपागंज स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवरिया जिले के पुरवा चौराहा निवासी राजेश तिवारी अपने पुत्र कुशाग्र तिवारी के जनेऊ संस्कार के लिए मिनी बस में सवार होकर देवरिया से विंध्याचल जा रहे थे। मिनी बस में 26 लोग सवार थे। श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ज्यों ही जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के पास पहुंची मिनी बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होक...