ट्रेलर से टकराई पिकअप, चालक गंभीर रूप से घायल
मिर्जापुर, जुलाई 10 -- मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाजीपुर चौराहे के पास गुरुवार की देर रात ट्रेलर में पीछे से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव निवासी 21 वर्षीय विकास सोनकर पुत्र महेंद्र सोनकर गुरुवार रात वाराणसी के पहड़िया मंडी सामान लेने जा रहे थे। उनकी पिकअप के आगे चल रहे ट्रेलर ने हाजीपुर चौराहे के पास अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी।टक्कर इतनी तेज थी कि चालक विकास सोनकर वाहन के स्टेयरिंग में फंस गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को बीएचयू ट्रॉमा से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.