गाजीपुर, अप्रैल 11 -- दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित शहीद चौक के पास निर्माणाधीन 124 डी पर ओवरब्रिज के निकट शनिवार शाम गड्ढे में जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के नीचे चला गया। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई थी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मटूकपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रकाश राजभर पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर राजभर अपनी बाइक से मरदह की ओर जा रहा था। उसी समय सामने से एक ट्रेलर गाड़ी गाजीपुर की तरफ आ रही थी। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पहले लगाए गए बांस-बल्लियों को हटाकर सड़क पर बने गहरे गड्ढे को काले रंग की भस्सी से पाट दिया गया था। जैसे ही प्रकाश की बाइक उस गड्ढे में पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रेलर के बीचो-बीच जा गिरा। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.