जौनपुर, जनवरी 13 -- जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव स्थित गेट के पास तीन जनवरी को हुई दुर्घटना में ट्रेलर चालक को पुलिस ने सोमवार को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व.सुक्खन राम घर से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। रेहटी गेट के सामने खड़े ट्रेलर में पीछे से आकर टकरा गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। घटना के बाद चालक टेलर लेकर फरार हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी सुजानगंज। क्षेत्र के असरोपुर ग्राम प्रधान धीरज चौबे को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें मोबाइल पर मिली। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप ह...