गोरखपुर, जून 4 -- गगहा। क्षेत्र के गजपुर निवासी राजेश यादव ने गगहा थाने में तहरीर देकर अपने ही वाहन चालक पर धोखाधड़ी कर गाड़ी और 30 हजार नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। वाहन स्वामी ने तहरीर में बताया कि 26 मई को चंदा फिलिंग स्टेशन (मऊ) पर तेल भरवाने के बाद चालक ने मोबाइल पर धमकी दी। आरोपी ने उन्हें डराकर मोबाइल से 17,800 का ऑनलाइन भुगतान भी करवा लिया। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी सत्यपाल यादव गाड़ी लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर गगहा पुलिस ने मऊ निवासी सत्यपाल यादव और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- अज्ञात चालक और खलासी के खिलाफ केस दर्ज यह भी पढ़ें- कोरियर ट्रैकिंग के बहाने खाते से एक लाख रुपये उड़...