ट्रेलर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत
कौशाम्बी, जून 4 -- तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी उसके चालक को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की बदौलत हाईवे पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। झारखंड के पकोड़ा कला इटखोरी निवासी 35 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र लव सिंह कंटेनर चालक था। बुधवार को वह वाराणसी से कंटेनर लेकर दिल्ली जा रहा था। बुधवार की रात करीब 11 बजे कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के समीप बिहार से कोयले की खेप लेकर कानपुर जा रहे ट्रेलर में पीछे से जाकर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर की गति इतनी तेज थी उसका केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.