गंगापार, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर के थाना ड्रमंडगंज के लहुराबीर के पास मंगलवार सुबह 8:30 बजे बारात से लौटते समय एक अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जबकि घायल अंकित को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 55 वर्षीय हरिशंकर पुत्र साधू निवासी महुली थाना कोरांव, 52 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पाल पुत्र यज्ञ दीन पाल निवासी बुदामा थाना सुहागी जिला रीवा तथा 18 वर्षीय अंकित पाल पुत्र सुखी चंदपाल निवासी ग्राम नौढिया रीवा हनुमना बाजार से एक ही बाइक पर सवार होकर सोमवार शाम बारात में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- बरात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत मंगलवार सुबह बारात विदा होने के बाद तीनों महुली के...