सिमडेगा, मई 2 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा सिमडेगा मुख्य पथ में छगरबंधा घाटी के समीप सड़क दुर्घटना में एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलडेगा डांडपानी निवासी तानसेन तोपनो अपने छह वर्षीय पुत्र आदर्श तोपनो बाईक से कोलेबिरा से सिमडेगा की ओर जा रहे थे उसी क्रम में छगरबंधा के समीप एक ट्रक जो सिमडेगा की ओर जा रही थी पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया जिससे बच्चा का ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत ही गई। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया और उक्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। तानसेन तोपनो ने बताया कि वह कोलेबिरा में डेरा लेकर रहता था और आदर्श तोपनो को कोलेबिरा डॉन बास्को स्कूल में पढ़ता था। तानसेन अपने पुत्र के साथ किसी काम से सिमडेगा जा रहे थे इसी क्रम में यह घटना घ...