गाजीपुर, जून 9 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सलारपुर चट्टी पर मंगलवार को दोपहर दिन में बालू लदी ट्रेलर से धक्का लगने से बाईक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए बलिया अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अननुसार 22 वर्षीय फरहान खान इसी थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव का रहने वाला था। घटना के समय फरहान अपने गांव से ननिहाल सारीपुर बक्सर जा रहा था। जैसे ही वह सलारपुर चट्टी पर पहुंचा तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर से जबरदस्त धक्का लगने से सड़क पर गिर पड़ा। आनन फानन में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए पुलिस को सूचना दिए। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्दाबाद भिजवाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार...