सोनभद्र, जनवरी 3 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद शक्ति नगर क्षेत्र के अशोक मार्केट के समीप शुक्रवार शाम एक अनियन्त्रित ट्रेलर ने आठ बिजली के पोल को तोड़ दिया। डाला उठाकर भाग रहे ट्रेलर में विद्युत तार काफी दूर तक घसीटते गये। इससे शक्तिनगर परिक्षेत्र के दर्जनों गांव की बत्ती गुल हो गई। आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रेलर चालक को पड़कर थाने में सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने अथक प्रयास के बाद रात लगभग 10:30 तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल की लेकिन शनिवार शाम तक अशोका मार्केट स्थित सैकड़ों घर अभी भी अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली कर्मियों ने बताया कि विद्युत पोल आने के बाद ही बिजली आपूर्ति अशोक मार्केट की बहाल की जाएगी। ट्रेलर चालक के खिलाफ बिजली विभाग ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शक्ति नगर थाना प्रभ...