सोनभद्र, जून 11 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र के रेहटा बस्ती के निकट गुरुवार तड़के अज्ञात ट्रेलर ने हाइवे के किनारे लगा बिजली का पोल तोड़ दिया। इस दौरान बिजली पोल के साथ काफी दूर तक 11 केवी लाइन के तार भी घसीटते चले गये। इसके कारण सुबह लगभग छ: बजे से औड़ी फीडर से बत्ती गुल हो गयी जिससे हजारों की संख्या में बिजली के साथ ही साथ लोगों को पानी के लिए भी समस्या पैदा हो गयी। विद्युत विभाग के तकनीशियन और लाइन मैन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बताया कि ट्रेलर चालक फरार हो गया है। पुलिस को सूचित किया गया है। लगभग दस बजे सुबह भारी मशकक्त के बाद लाइन बहाल कर दी गयी है। जनता का आरोप है कि इससे पूर्व सोमवार को अनपरा फीडर की लाइन भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घ्वस्त कर दी थी जिससे लोग इस भीषण गर्मी में ...