कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- सैनी कोतवाली के अजुहा के भोला चौराहा में रविवार की रात करीब आठ बजे ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामचंद्र निवासी वार्ड नंबर छह कृष्ण नगर को गंभीर चोट आई थी। घायल को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक बिजली विभाग में मीटर लगाने का काम करता था। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह ने ट्रेलर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...