कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्वालियर निवासी गुरुपाल सिंह पेशे से ट्रेलर चालक है। मंगलवार को वह ट्रेलर में गेहूं लादकर वाराणसी जा रहा था। कोखराज टोल प्लाजा के पास एक पंक्चर की दुकान के समीप ट्रेलर खड़ा करके आराम करने लगा।इस दौरान आए दो बदमाश उसके पास रहा आईफोन व नकद रुपया चोरी कर भाग गए। चालक ने पीछा किया लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आए। पीड़ित ने मामले में कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...