जौनपुर, फरवरी 10 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मोढ़ैला नहर के पास सोमवार की देर शाम ट्रेलर की टक्कर से 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान 30 वर्षीय आकाश यादव पुत्र झुन्ना लाल निवासी बरैक्षा बीर थाना चंदवक के रूप में की गई। युवक दो पहिया वाहन से वाराणसी की तरफ से घर जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर की चपेट में आने से युवक मौके पर गिर गया जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आई और मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। बताया गया कि बाइक सवार वाराणसी की ओर जा रहा था इसी दौरान पीछे से टक्कर मारी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...