सोनभद्र, मई 12 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दम्पत्ति घायल हो गए। वे बीजपुर मार्ग पर पत्नी का उपचार करा बाइक से घर वापस आ रहे थे। घायल दम्पति म्योरपुर के डड़ीहरा गांव निवासी 35 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र स्व जवाहिर अपनी पत्नी सहित घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...