रांची, अप्रैल 2 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। प्रखंड के कुच्चू गांव में बुधवार की रात टेलर के धक्के से बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गये। एक पोल गांव में खड़े ऑटो पर गिरा। पोल के गिरने से पूरा गांव रात भर अंधेरे में डूबा रहा। बताया जाता हैं कि पोकलेन मशीन से लदा टेलर क्रशर प्लांट ले जाया जा रहा था। ऑटो के मालिक संजय महली ने बताया कि अक्सर टेलर और बड़े वाहन इधर के क्रशर प्लांट की ओर आवागमन करते हैं। इस दौरान बिजली काट दी जाती है जिससे गांववालों को परेशानी होती हैं। गुरुवार को बिजली पोल को दुरूस्त करने के बाद गांव में बिजली बहाल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...