जौनपुर, मार्च 16 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर रविवार की देर शाम खुज्झी मोड़ के पास वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल युवक राजू पुत्र घुरहू ग्राम सरूपहा लालगंज आजमगढ़ के का रहने वाला बताया गया है। स्थानीय लोगों की मदद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...