ट्रेलर की ठोकर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर
बस्ती, मई 23 -- गायघाट। कलवारी थानाक्षेत्र के छरदही पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मालवाहक ई-रिक्शा चालक धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी सनी देओल उर्फ भुडुक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर बीज लदा हुआ था। चालक बीज लादकर गायघाट की ओर जा रहा था। छरदही पेट्रोल पंप के पास पूरब दिशा से तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी को काफी किनारे का बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहा। चालक को सीएचसी कुदरहा में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.