आजमगढ़, अप्रैल 26 -- ठेकमा, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में रविवार की रात करीब आठ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह स्कूटी से पति के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बरदह थाना क्षेत्र के सरावां निवासी 55 वर्षीय मंजू पत्नी शिव बच्चन प्रजापति रविवार को ठेकमा बाजार गई थी। रात करीब आठ बजे पति के साथ वह स्कूटी से घर लौट रही थी। ठेकमा बाजार में ट्रेलर की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हातल गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग -रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.