सुल्तानपुर, जून 23 -- गोसाईगंज,सुल्तानपुर, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका बाजार स्थित सेमरी मोड़ के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जौनपुर जनपद के थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के नकारा खानदेव गांव निवासी विजय कुमार यादव (37) पुत्र शोभनाथ यादव अपने परिवार के साथ बोलेरो से बहराइच में दर्शन-पूजन करने गए थे।

हादसे का विवरण दर्शन के बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बहराइच से अपने गांव नकारा खानदेव लौट रहे थे। शनिवार रात करीब दो बजे उनकी बोलेरो कटका बाजार के सेमरी मोड़ के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे स्थित फ़ास्ट फूड की दुकान में जा घुसी। दुर्घट...