गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से पिकअप पलट गई। पिकअप के नीचे दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दादरी से डासना साइड पर गांव इकला के पास पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आगरा जिले के नरीपुरा गांव निवासी लोकेश बीते 12 दिसंबर को अपने परिचित दीपू और बंटू के साथ मैक्स पिकअप वाहन से सब्जी मंडी जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे वाहन का एक पहिया बोल्ट टूटने से निकल गया, जिसके चलते पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर इंडिकेटर जलाकर पीछे अवरोध लगाया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पलट गई और उसके नीचे दबकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.