गंगापार, अप्रैल 3 -- करछना क्षेत्र के हर्रई गांव में ट्रेलर की लापरवाही से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। दो दिन बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। करछना के बेंदौ पनासा मार्ग पर स्थित हर्रई गांव के सामने गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पोकलैंड मशीन लादकर जा रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और केबल को टक्कर मार दी, जिससे करीब छह पोल टूटकर गिर पड़े। गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ व जेई ने मौके का निरीक्षण कर ट्रेलर चालक से क्षतिपूर्ति जमा कराई। हालांकि, दो दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रा...