अंबेडकर नगर, जून 7 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ तमसा नदी पुल के उत्तरी ढलान पर शनिवार रात दूध लदी पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद पिकअप पर लदे दूध के कैन सड़क पर बिखर गए। राहत की बात रही कि चालक की जान बच गई। टांडा कोतवाली निवासी अमन कन्नौजिया डेयरी से दूध लादकर पिकअप वाहन से बरियावन की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानगढ़ स्थित तमसा नदी पुल के उत्तरी ढलान पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रेलर से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- शराब लदी डीसीएम से टकराई ट्रक, डीसीएम चालक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उस पर लदे दूध के कैन सड़क पर बिखर गए। हादसे में चालक अमन घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट...