जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में 66 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान एक ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। क्षेत्र के रहनेवाले बुजुर्ग जियालाल कन्नौजिया रोज की तरह टहलने निकले थे। तभी तेज रफ्तार में जा रहे ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। उनका सिर पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर जियालाल के जिला अस्पताल पहुंचे और शव की पहच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.