जौनपुर, मई 22 -- मुगराबादशाहपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरैयाडीह सटवां गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील सरोज पुत्र सुखी सरोज की गुरुवार को शाम छह बजे दुर्गागंज बाजार के पास सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुनील सरोज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक से अपने साढ़ू के यहां आम लेने के लिए दुर्गागंज, थाना रानीगंज, जिला प्रतापगढ़ गए थे। देर शाम करीब 6 बजे वह वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दुर्गागंज बाजार से आगे बढ़ी, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल हादसा इतना भीषण था कि सुनील सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब...