ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की गई जान
गाजीपुर, मई 26 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव स्थित बेसो नदी पुल के पास मंगलवार की शाम ट्रेलर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार 42 वर्षीय बाबूलाल राम पुत्र स्व. श्रीराम निवासी धर्मागतपुर थाना दुल्लहपुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबूलाल अपने छोटे भाई की 10 जून को शादी का निमंत्रण बांटने गये थे। बसेवा गांव में निमंत्रण देकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही गुरैनी गांव के पास बेसो नदी पुल पार किया। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने धक्का मार दिया। सिर को कुचलते हुए चला गया। हेलमेट लगाने के बाद भी उसकी मौत हो गई। बाबूलाल के परिवार में मां प्रभावती देवी, पत्नी संतोषी, पुत्र 18 वर्षीय शनि कुमार, 14 वर्षीय आर्यन कुमार, पुत्री 12 वर्षीय आंचल व छोटा भाई रवि कुमार है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.