गोरखपुर, मार्च 26 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास खुले कट को पार करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, बस्ती जनपद के नगर बाजार निवासी अब्दुल रहमान अपनी 45 वर्षीय पत्नी अमीना और 12 वर्षीय पुत्री तराना के साथ गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आने के लिए सवारी गाड़ी से चले थे। पिपरौली चौकी क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास उतर कर हाईवे पर खुले कट को पार करने लगे। इसी दौरान जीरो प्वाइंट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में तीनों आ गए।ट्रेलर के नीचे दबने से अमीना की मौत हो गई, जबकि पति अब्दुल रहमान व पुत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.