गाजीपुर, मार्च 16 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर वायरलेस मोड़ के पूरब की ओर अनियंत्रित बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार भदौरा की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रेलर और दिलदारनगर की ओर से जा रहे बाइक सवार 15 वर्षीय मुदस्सिर अली अंसारी पुत्र मजहर अंसारी निवासी उसीया दक्षिण मोहल्ला के बीच टक्कर हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने बड़े भाई सैफ अली अंसारी को दिलदारनगर गांव में शौकत अंसारी की 70 वर्षीय पत्नी के मिट्टी देने के कार्यक्रम में छोड़कर अकेले बाइक से वापस लौट रहा था।इसी दौरान वायरलेस मोड़ और रकसहा के बीच मुख्य मार्ग के तिराहे के पास ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।स...