जौनपुर, अप्रैल 26 -- चंदवक/डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की शाम को स्टेट बैंक के पास खलियाखास गांव के सामने स्कूटी सवार महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहा पति बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। रामदेवपुर गांव निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी 27 वर्षीय काजल को स्कूटी से लेकर वाराणसी दवा दिलाने गया था। वापस घर लौटते समय करीब छः बजे चंदवक स्टेट बैंक के समीप खलियाखास गांव के सामने पहुंचा ही था कि स्कूटी असंतुलित हो गई जिससे पीछे बैठी पत्नी नीचे सड़क पर गिर गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत उसी वक्त वाराणसी की तरफ से ट्रेलर आ गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो ...