चंदौली, अप्रैल 28 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया के समीप सोमवार की सुबह रामनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 60 वर्षीय साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंडलिया गांव निवासी भोला मौर्य के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुंडलिया गांव निवासी भोला मौर्य काम करने के लिए प्रतिदिन की तरह रामनगर की ओर साइकिल से जा रहे थे। कटरिया के समीप वे पहुंचे ही थे कि पीछे से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में वे आ गए। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की कुचलकर मौत इससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.