रांची, मार्च 27 -- सोनाहातू,प्रतिनिदि। थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग गांव के 29 वर्षीय सुखराम लोहारा की मौत शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आकर हो गई। घटना ईचागढ़ क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर पिलीद जंगल के समीप की है। घायल को मिलन चौक के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व ही काम से छुट्टी लेकर चेन्नई से अपना घर आया था और वह अपनी बाइक से मिलन चौक की ओर जा रहा था इस दौरान रांगामटी की ओर से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक विवाहित है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईचागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...