आदित्यपुर, अप्रैल 22 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तड़के सुबह करीब पांच बजे चांडिल के गांगुडीह स्थित फ्लाईओवर में ट्रक और ट्रेकर के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिससे ट्रेलर के चालक जमशेदपुर के जेमको के रहने वाले अमलेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दुर्घटना में ट्रक चालक को भी चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...