जौनपुर, मार्च 2 -- बदलापुर। कस्बे के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे के श्रीराम जानकी तिराहे पर शनिवार की रात ट्रेलर व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके चलते कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त स्थल पर पुराने हाइवे से एक ट्रेलर कस्बे से फोरलेन हाइवे पर चढ़ रहा था, ठीक उसी समय जौनपुर की तरफ से एक कार आ रही थी। जिसकी ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में जहां कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही कार में सवार प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा निवासी 35 वर्षीय दीपक सिंह व 36 वर्षीय अमित पांडेय बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को तुरंत सीएचसी भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.