सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- जयसिंहपुर, (सुलतानपुर) संवाददाता। लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दूसरे ट्रेलर की तेल टंकी फट गई। हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा-सुलतानपुर मार्ग पर विद्युत विभाग कार्यालय के सामने हुआ। सुलतानपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर और कादीपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर आमने-सामने अचानक टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर सड़क के बीचों-बीच खड़े रहने से आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों और भारी वाहनों को किनारे से होकर गुजरना पड़ा। सूचना पर शुक्रवार सुबह पहुंची पुलिस ने ...