शामली, नवम्बर 16 -- यातायात माह के तहत जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता और प्रवर्तन अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर सीओ ट्रेफिक अपेक्षा निम्बाडिया के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। शनिवार देर रात्रि यातायात पुलिस टीम ने शहर के दिल्ली रोड पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं बोगी चालकों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा उन्हें रात्रि में दृश्यता बढ़ाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना की संभावनाएं कम हों। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटवाया गया। पुलिस ने राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क किनारे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.